गुमशुदा सुनीता की पुलिस कई दिन से उनके परिवार वालों की खोज कर रही थी, International Human Rights commission की कार्यकर्ता निधि मैसी ने, मिलवाया परिवार से …..

कोटद्वार में कई दिनों से लापता सुनीता के घर वाले उसको खोज रहे थे, लेकिन उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी , इधर पुलिस सरकारी हॉस्पिटल कोटद्वार में भर्ती इस लड़की जिसका नाम सुनीता है के घर वालो के विषय में खोजबीन कर रहे थे , कल दिनांक 13 अगस्त को International Human Rights Commission की वालंटियर निधि मैसी जब हॉस्पिटल में देखा तो, जाँच परताल किया , और मौके पर ही उनके परिवार व पुलिस को सूचित किया | बताया जा रहा है की सुनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है | सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुच गये | सुनीता के परिवार ने मिलकर International Human Rights Commission , निधि मैसी और पुलिस का आभार व्यक्त किया | पुलिस कई दिन से उनके परिवार वालों की खोज कर रही थी। निधि मैसी ने उनके घर वालों को फोन करके सूचित किया। जिससे उनके घर वाले बेटी सुनीता तक पहुंचे। अब अपने घर वालों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!