उत्तराखण्ड में जितेन्द्र कुमार नेगी के सुसाइड के बाद सडको पर उतरे लोग…स्थानीय लोगो ने शव को रोक कर किया प्रदर्शन…..

पौड़ी गढ़वाल के 32 वर्षीय युवक पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जितेन्द्र कुमार नेगी के सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया एक वीडियो डाला गया | जिसमें जितेंद्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार बीजेपी नेता हिमांशु चमोली को बताते हुए 35 लाख रुपये हडपने का आरोप लगाया | जिस के बाद उत्तराखण्ड में जगह जगह लोग जितेन्द्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सडकों पर उतर आये | शुक्रवार को पैतृक घाट से कुछ मीटर की दूरी पर जितेंद्र की अंत्येष्टि से पहले बवाल हो गया। स्थानीय लोगो ने शव को रोक कर बिलकेदार श्रीनगर मोटर मार्ग पर प्रदर्शन किया और मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली पर कार्यवाही की मांग की | जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी और परिवार को प्रशासन द्वारा उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस घटना से उत्तराखण्ड में राजनैतिक माहौल भी गर्माता जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!