उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आई दुःखद ख़बर | नजीबाबाद के वेदविहार कॉलोनी के रहने वाले BSF जवान राहुल (31 वर्षीय ) ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर बैराज पुल से गंगा में छलांग लगा दी | आप को बता दें की इस से पहले राहुल की पत्नी ने 19 अगस्त को गंगा छलांग लगा दी थी, जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है |
बताया जा रहा है की BSF जवान राहुल व उसकी पत्नी ने पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था | जिसके बाद उनका जीवन हंसी-खुशी चल रहा था | सूत्रों के मुताबिक कुछ समय से राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात के कारण मनमुटाव बढ़ गया, इसी कलेह के चलते दोनों ने इनता भयानक कदम उठा लिया |
इस घटना से परिवार और इलाके में ग़म का माहौल बना हुआ है | पुलिस व गोताखोर मिल कर खोज में लगे हुऐ है |
अभी तक किसी का भी शव नहीं मिला है |
District Reporter: Vinit Kumar (The Light News India)


