बालीवुड स्टार अक्षय कुमार ने पंजाब बाड राहत के लिए 5 करोड़ का योगदान किया | अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है की वह सच्चे स्टार है | सूत्रों के हवाले से बालीवुड के खिलाडी एवं स्टार अक्षय कुमार ने पंजाब बाड़ राहत के लिए 5 करोड़ का योगदान किया है | उन्होंने यह भी कहा की “यह दान नहीं है पर सेवा है ” | अक्षय कुमार के इस कार्य की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है | अक्षय कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उन्हें बॉलीवुड के सबसे दयालु लोगों में क्यों गिना जाता है। पंजाब अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, ऐसे में इस अभिनेता ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है। उन्होंने विनम्रतापूर्वक अपने इस कदम को दान नहीं, बल्कि सेवा का कार्य बताया।

