उत्तरकाशी में तेज बारिश के चलते एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला | उत्तरकाशी के नौगांव गदेरे उफान पर आ गए | जिसके कारण एक घर मलबे में दब गया और कई घरों और दुकानों में पानी भर गया | बताया जा रहा है की गदेरे के उफान के कारण कई वाहन पानी में बह गए | जिसके बाद से दिल्ली युमनोत्री हाईवे को बंद क्र दिया गया | प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है |
शनिवार को तेज बारिश के कारण उत्तरकाशी के नौगांव गदेरे उफान पर आ गए एक घर मलबे में दब गया और कई घरों और कई दुकानों में पानी भर गया | स्थिति को बिगड़ता देख लोंग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो गए |
उत्तरकाशी से रिपोर्टर जयवंत की रिपोर्ट ..



