पंजाब में बाड़ पीड़ितों को राहत और भोजन उपलब्ध करने सामने आई प्रोजेक्ट हेल्प इण्डिया संस्था …संस्था द्वारा लगाया जायेगा मेडिकल कैंप

कोटद्वार में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया नाम की संस्था हमेशा ही आपदा के समय आगे बढ़कर आपदा पीड़ितों की मदद करती है।यह संस्था उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ साथ अन्य कई जगह भी कार्यरत है।उत्तराखंड में आई आपदा में भी इन्होंने पूरा सहयोग किया था।वर्तमान में पंजाब के हालात बद से बदतर हैं।ऐसे में टीम के राष्ट्रीय निदेशक अमित सैमुअल और पंजाब निदेशक सलीम मसीह के नेतृत्व में पंजाब में आई आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों को राशन और अन्य आवश्यक सामग्री बांटने का कार्य किया जा रहा है ओर यह अभियान लगातार जारी है।वही पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि आपदा में बीमार हुए लोगों को राहत पहुंचाई जा सके ओर महामारी फैलने से रोकथाम हो सके।

आपदा राहत प्रयासों के मुख्य बिंदु:

  • राशन वितरण: प्रभावित परिवारों को राशन किट प्रदान की जा रही है, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
  • मेडिकल कैंप: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज किया जाएगा और उन्हें आवश्यक दवाएं प्रदान की जाएंगी।
  • आपदा प्रबंधन: प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया की टीम आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिसमें राहत सामग्री वितरण, मेडिकल सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

आपदा राहत में सहयोग के लिए:

  • दान करें: आप प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया को दान देकर आपदा राहत प्रयासों में सहयोग कर सकते हैं।
  • जागरूकता फैलाएं: आपदा राहत प्रयासों के बारे में जागरूकता फैलाकर आप अधिक लोगों तक पहुंच सकते हैं और उन्हें सहयोग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!