जनसेवा का पर्याय बन चुके, सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी आज एक बार फिर बेस हॉस्पिटल कोटद्वार पहुँचे और मरीजों का हालचाल जाना।

कोद्वारा 19/9/2025

जनसेवा का पर्याय बन चुके, सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री माननीय सुरेन्द्र सिंह नेगी जी आज एक बार फिर बेस हॉस्पिटल कोटद्वार पहुँचे और मरीजों का हालचाल जाना।

नेता अनेक होते हैं, परंतु कुछ ही ऐसे होते हैं जो सत्ता की कुर्सी से परे भी जनता की सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं। नेगी जी का व्यक्तित्व इसी श्रेणी का है – उनके लिए राजनीति कभी राजसुख भोगने का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह जनता के बीच रहकर उनकी पीड़ा को समझने और उसे दूर करने का साधन रही है।

कोटद्वार भाबर की जनता उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती है। चाहे सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उनका ध्येय हमेशा एक ही रहा है – जनता का हित और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास। यही कारण है कि आज भी जब वे अस्पताल पहुँचते हैं तो मरीजों के चेहरे पर सहज मुस्कान और संतोष झलकता है। हर मरीज की जुबान पर यही शब्द होते हैं – “आ गए नेगी जी” – क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उनकी पीड़ा सुनने और समाधान का मार्ग खोजने वाला सच्चा सेवक उनके पास है।
उनका यह सहज, विनम्र और संवेदनशील स्वभाव ही उन्हें सच्चे जननेता के रूप में स्थापित करता है। सायद इसीलिए कोटद्वारभाबरवासी उन्हें केवल नेता नहीं, बल्कि गरीबों का मसीहा और कोटद्वार का अपना भाई अपना बेटा मानती है।

रिपोर्टर : निधि मैसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!