कोटद्वार 5 अक्टूबर 2025
श्री राम रतन नेगी सेवानिवृत कर्नल एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग व उनकी टीम द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के नेतृत्व में अग्निवीर/ अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन की क्रम में आज कोटद्वार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनके द्वारा अग्नि वीर/ अग्निपथ योजना के दुरपरिणामों के बारे में बताया गया। जन जागरण कर अग्नि वीर/अग्निपथ योजना को बंद करवाने का संकल्प लिया गया। शुभकामनाओं सहित अग्निवीर/अग्निपथ योजना को समाप्त करवाने के संकल्प की सिद्धि हेतु यात्रा का शुभारंभ किया।



