कोटद्वार में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556 व प्रकाश गुरुपर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।

दिनांक 16/11/25 को श्री गुरुद्वारा माता बासरी बाई रिफ्यूजी कॉलोनी कोटद्वार में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556 व प्रकाश गुरपुरब बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । इस उपलक्ष में सुबह 9 से 10 बजे तक श्री सुखमणि साहिब पाठ किया गया 10:15 से 10:45 बजे तक माता साहिब कौर कीर्तन जत्था की बीबी सुखविन कौर वह बीबी गुरलीन कौर ने कीर्तन द्वारा सजाया उसके उपरांत 10 45 से 11:30 तक ज्ञानी गुरजंट सिंह जी द्वारा कीर्तन एवं भाई शूरवीर सिंह द्वारा कीर्तन द्वारा सजाया गया। 11:30 से 1:00 तक खास तौर पर पहुंचे ज्ञानी परमजीत सिंह नैनीताल वाले द्वारा कीर्तन कर संगत का मन लुभाया इस उपलक्ष में हेड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह द्वारा भी गुरु नानक देव जी की दीवान पर प्रकाश डाला गया अरदास उपरांत संगत में गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, बल्लू भाटिया जी, राजकुमार छाबड़ा जी, राकेश आहूजा जी, संशु आहूजा जी, मनोज सैनी जी, सरदार महिमा सिंह जी, गुलशन दूदेजा जी, स्त्री सत्संग की प्रधान प्रवेश भाटिया जी, पुष्पा भाटिया जी, वह आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!