कोटद्वार में बाल अपराध और बाल संरक्षण को लेकर प्रोजेक्ट हेल्प इण्डिया संस्था द्वारा चाइल्ड एड्वोकेसी प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

कोटद्वार 20/नवम्बर/2025

कोटद्वार में आज प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के द्वारा चाइल्ड एडवोकेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक श्री अमित सामुएल ने बताया विश्व बाल दिवस के अवसर पर यह दिन सभी बच्चो के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा की बच्चे हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है और हम एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहते है तो हमे बच्चो को एक बेहतर शिक्षा के साथ साथ बेहतर व सुरक्षित परियावर्ण भी देने की आवश्यकता है |इस अवसर पर बच्चो से जुड़े अधिकार और बाल संरक्षण पर भी चर्चा किया गया |श्री अमित सामुएल ने कहा की आज हमे चाइल्ड ट्रेफिकिंग, चाइल्ड सेक्सचुअल एब्यूज जैसी असामाजिक गतिविधियों पर एक साथ मिल कर उन्हें रोकने के लिऐ कार्य करने की जरूरत है | इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस से एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट से श्रीमति विद्या मेहता , कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नागेन्द्र जोशी , इंटर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन से श्री अतुल मैसी , कोटद्वार स्कूल एसोसिएशन के सेक्टेरी श्री जेम्स सिंह , डॉक्टर निकिता सहित कई महत्वपूर्ण संस्थाओ से जुड़े लोग मोजूद रहे | कार्यक्रम में कोटद्वार में बढते बाल अपराध और बढते नशे की रोकथाम पर चर्चा किया गया और इन्हें रोकने के लिए समिति का गठन कर बच्चो व माता पिता को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!