पौड़ी/27 दिसंबर 2025:
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल कोठा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु डाल खण्ड, श्रीनगर की 6387.51 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को राज्य योजना मद के तहत 1480.55 लाख की रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तडखाल मोटर मार्ग के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के साथ-साथ केंद्रीय सड़क और संरचना निधि के अंतर्गत 32 किमी लम्बाई की 5759.62 लाख की लागत के स्वo गीताराम पोखरियाल मोटर मार्ग संराईखेत-मरचूला-बैजरो-पोखडा-सतपुली राज्य मार्ग का सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। इसके लावा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में 46.74 लाख की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड बीरोंखाल के देवीखाल में 28.14 लाख की लागत से बने राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भवन और घोड़ियानाखाल में 224.24 लाख की धनराशि से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज विद्यालय भवन, ग्राम पंचायत चंदोली, तलाई, डुमैला मल्ला, कोटा, सुंगरिया बड़ा, मंगौर में 60 लाख की लागत से बने पंचायत भवनों, लघु डाल खण्ड, श्रीनगर के अन्तर्गत विकास खण्ड बीरोंखाल के ग्राम डांगू तल्ला में 77.08 लाख से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना और ग्राम बुंगीधार मल्ला में 43.14 लाख की लागत की सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। साथ ही विकास खण्ड बीरोंखाल को 6387.51 लाख की विकास योजनाओं तोहफा दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




This is very interesting, You’re a very skilled blogger.
I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your great post.
Also, I have shared your website in my social networks!