नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत श्री राजीव स्वरुप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा तीन जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिये गये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा दिनांक 31.12.2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवागमन/संख्या के दृष्टिगत थाना मुनि की रेती क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल एवं जनपद टिहरी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें उनके द्वारा कानून व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

  1. नववर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय/अवांछनीय घटना घटित न हो, इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए।
  2. पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित एवं निर्बाध रखा जाए तथा तीनों जनपदों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य किया जाए।
  3. नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  4. क्षेत्रान्तर्गत संचालित होटल, ढाबों एवं कैंपों के संचालकों तथा स्टाफ का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
  5. होटल एवं कैंप परिसरों में ठहरने वाले पर्यटकों के मध्य किसी भी प्रकार के आपसी विवाद अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी एवं समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि नववर्ष के दौरान पुलिस आमजन एवं पर्यटकों के लिए मित्रवत, सहयोगात्मक एवं सजग भूमिका में कार्य करे, जिससे जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पर्यटन छवि सकारात्मक बनी रहे। उक्त गोष्ठी में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल , श्रीमती पूर्णिमा गर्ग क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश जनपद देहरादून, श्री अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल , प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश तथा थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला उपस्थित रहे। मीडिया सेल
    गढ़वाल परिक्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!