इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा कोटद्वार में मानवता की सर्वश्रेष्ठ सेवा अवार्ड कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और समाजसेवी संस्थाओ को किया गया सम्मानित

कोटद्वार 31/ दिसम्बर/2025

दिनांक 31 12 2025 को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के सभागार में मानवता की सर्वश्रेष्ठ सेवा अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चंद्र मोहन सिंह पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल सामाजिक संगठन से समाजसेवी श्री प्रवीण थापा संस्था प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के निदेशक श्री अमित सैमुअल चिकित्सा विभाग से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री विजय कुमार सिंह आदि को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान इंटरनेशनल हुमन राइट्स कमिशन कोटद्वार के वालंटियर अधिकारी श्री अतुल मैसी द्वारा दिया गया | इस कार्यक्रम में श्री अतुल मैसी ने बताया कि इस अवार्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन संस्थाओं और लोगों व अधिकारियों को सम्मानित करना था जो समाज में अपनी सेवा के द्वारा लोगों के उत्थान मानव अधिकार संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं अतुल ने बताया की इंटरनेशनल ह्यूमन राइट कमीशन 128 देश के अंदर मानव अधिकार संरक्षण को लेकर कार्य कर रहा है जो कि यू एस इंटरपोल सेंटर यू एन का एक सक्रिय सदस्य भी है जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति न्याय व सुरक्षा के लिए सरकारों के साथ मिलकर कार्य करता है इस अवसर पर संस्था की वॉलिंटियर श्रीमती सुमन लता श्रीमती निधि, बेस अस्पताल की मुख्य नर्सिंग अधिकारी विद्या, गौरव वह अन्य कर्मचारी मौजूद रहे |

One thought on “इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा कोटद्वार में मानवता की सर्वश्रेष्ठ सेवा अवार्ड कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और समाजसेवी संस्थाओ को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!