77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,उत्तराखण्ड द्वारा किया गया ध्वजारोहण ।

दिनांक 26-01-2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,उत्तराखण्ड द्वारा सरदार पटेल भवन देहरादून स्थित प्रागण में ध्वजारोहण किया गया तथा उक्त अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मगणों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारीगणों को बधाई दी गई।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को उत्तराखंड का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किए जाने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप द्वारा श्री कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को इस उपलब्धि पर गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!