कोद्वारा 7/फरवरी/2026
कोटद्वार में तन्वी थिएटर द्वारा मुंशी प्रेम चन्द्र द्वारा रचित साहित्य ” बूढी काकी ” पर कोटद्वार ऑडिटोरियम में सुंदर थिएटर किया गया प्रस्तुत, जिसकी लोगो ने की खूब प्रशंसा |
मुंशी प्रेम चन्द्र द्वारा रचित साहित्य “बूढी काकी ” थेटर में डायरेक्टर- प्रदीप भास्कर,
मियूजिक – शशांक घिंडियाल, लाइटनिंग – परीक्षित , बूढी काकी- मीनाक्षी वर्मा,
सूत्रधार – दिव्यांशू, शिवानी, हितेश, गौरव ,रूपा – तनु सिंगला, बुधीराम -प्रदीप भास्कर ,लाडली – गरिमा, ग्रामीण – ध्रुव कुकरेती के किरदार में नजर आये |
अम्मा जी के नाम से जाने जाने वाली श्रीमती मीनाक्षी वर्मा जो की जो तन्वी थिएटर की संचालिका का है, कोटद्वार में विगत 20 वर्षों से युवक और युवतियों को निशुल्क थिएटर अभिनय सीख रही हैं | श्री मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा लिखित साहित्य बूढी काकी पर सुंदर थिएटर प्रस्तुत किया गया जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की बूढी काकी के किरदार में अम्मा जी ने दर्शकों के हृदय को छू लिया उनका अभिनय बहुत ही शानदार और दिल को छू लेने वाला था अम्मा जी ने बताया की युवक युवतियों को थिएटर से जोड़ने के पीछे उनका उद्देश्य युवक युवतियों को आगे बढानें का है जिससे वह अपराध और व्यर्थ बातों से बचे रहे और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें |
अम्मा जी ने यह भी बताया उनके थिएटर से बहुत से युवक व युक्तियां निकालकर आज फिल्म जगत में अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं और उनका प्रयास है कि युवक युवतिया तन्वी थियेटर्स के द्वारा आगे भी अपने भविष्य को उज्जवल कर सकें उनके इस कार्य की डा लाइट न्यूज़ इंडिया प्रशंसा करता है और उनके जज्बे को सरहाता आता है |

