देहरादून बना मौत की राजधानी :डालनवाला गोलीकाण्ड, दिन दहाड़े गैस एजेंसी के मालिक को गोली मार की हत्या ..

देहरादून 11/ फरवरी/ 2026

यह मामला उतराखण्ड की राजधानी देहरादून का है , जहाँ दिन दहाड़े दो स्कूटी सवारों ने परेड ग्राउंड के पास  एक युवक जिसका नाम अर्जुन शर्मा, उम्र 40 की गोली मारकर हत्या कर दी | ऐसा बताया जा रहा है की , अर्जुन शर्मा जो की अमर दीप गैस एजेंसी के मालिक थे , परेड ग्राउंड के पास टेनिस खेलने के लिए आये थे , लौटते समय आज सुबह स्कूटी पर सवार दो युवको ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी |

मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है , घटना के बाद से ही देहरादून में अफरा -तफरी का माहोल है | आप को बता दे की, पिछले कुछ दिनों से देहरादून में अपराधिक मामलो में तेजी देखी जा सकती है जो बेहद डराने वाली बात है |

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुची और घेरा बंदी कर जाँच शुरू कर दी गई | बताया जा रहा है घटना के समय अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने के बाद अपनी कर में बैठे थे, स्कूटी पर सवार दो युवको ने उनके सीने में गोली मार कर हत्या कर दी | एस पी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया की , पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए आस पास के सी सी टीवी फुटेज की जाँच कर रही है, आरम्भिक जाँच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है | लोगो का कहना है की देहरादून में इस प्रकार की अपराधिक घटनाएँ बढती जा रही है और अब देहरादून सुरक्षित नहीं है |

वहीं श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष टीमों का गठन किया जाए तथा गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी एवं सर्विलांस संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस रणनीति तैयार की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!