देहरादून 13/फरवरी/2026
प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज देर सायं उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में एक साथ सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान प्रारम्भ किया गया, जो निरंतर जारी है। जिसका उच्च स्तरीय पर्यवेक्षण पुलिस मुख्यालय द्वारा किया जा रहा है।
श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जनपद प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गढ़वाल रेंज के सभी SSP/SP’s स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जिससे कार्यवाही की प्रभावशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
- अभियान के अंतर्गत—
▪️प्रमुख मार्गों, शहरों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।
▪️संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है।
▪️होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं ढाबों की सघन जांच कर आगंतुकों का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है।
▪️सार्वजनिक स्थलों पर गश्त एवं पुलिस उपस्थिति बढ़ाई गई है।
▪️राज्य एवं जनपदों की सीमाओं पर और विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है।
उत्तराखण्ड पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अफवाहों से दूर रहें।
पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुध आगे भी इसी प्रकार की सख्त, निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।





