चंडीगढ़ 15/ फरवरी/2026
चंडीगढ़ में रविवार के दिन एक तेज गति से आ रही कार ने जहां तीन लोगों की जान ली, वहीं कई लोग घायल भी हुए | पुलिस के अनुसार कार चालक अपने मित्र के साथ शिवरात्रि मना कर लौट रहा था इस समय कार अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा से टकरा गई | वहीं एक महिला जो साइकिल पर जा रही थी जिसका नाम सुशीला उम्र 35 बताया जा रहा है, ई रिक्शा चालक नाम राजू उम्र 40 वर्ष और एक यात्री जिसका का नाम ममता उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई| जांच के दौरान कार के ड्राइवर जिसका की नाम राहुल उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है जो की कृष्णगढ़ का रहने वाला है ने बताया की शिवरात्रि के दौरान पंजाब के जयंती देवी मंदिर से शिवरात्रि मना कर लौट रहे थे चंडीगढ़ के सेक्टर 5-8 में अचानक ई रिक्शा सामने आ गया उसने हॉर्न बजाया लेकिन कार तेज गति से होने के कारण अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा गई | इस हादसे की वजह अधिक नाश वह तेज गति से गाड़ी चलाना बताया जा रहा है |


