Edited by: Abraham Soy, District Reporter West Singhbhum, Jharkhand
पश्चिमी सिंहभूम, जगन्नाथपुर, दिनांक -20/07/2026
जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम): जगन्नाथपुर-सेरेंसिया मुख्य सड़क पर स्थित सगरकाटा गांव के पास सोमवार शाम करीब 5:00 बजे बेर के पेड़ की एक बड़ी डाली अचानक सड़क पर गिर गई। डाली गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों और राहगीरों का आवागमन ठप हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से पेड़ की डाली को हटाने का काम शुरू किया। लगभग शाम 6:10 बजे डाली को सड़क से हटा दिया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य रूप से फिर शुरू हो गया।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते ग्रामीणों द्वारा डाली हटाए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।रिपोर्ट: अब्राहम सोयस्थान: सगरकाटा, जगन्नाथपुर, पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)


