चार महीने से अधूरा पड़ा जिन्तुगाड़ा पुलिया निर्माण, लोगों को हो रही भारी परेशानी

जगनाथपुर, पश्चिमी सिंहभूम, 23/07/2026

जगन्नाथपुर, पश्चिमी सिंहभूम:जगन्नाथपुर–मालूका मुख्य मार्ग पर स्थित जिन्तुगाड़ा गांव की पुलिया का निर्माण कार्य पिछले लगभग चार महीने से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पुलिया का निर्माण अधूरा रहने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। जगन्नाथपुर से मालूका जाने वाले वाहन चालकों को जिन्तुगाड़ा से दियुरी साई होकर लंबा घुमावदार रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वहीं दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर अधूरी पुलिया से किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण काम रुका हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।फोटो में भी देखा जा सकता है कि पुलिया निर्माण अधूरा है और सड़क पर कीचड़ होने से आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!