मुरादाबाद में आकाश से मौत बनकर गिरी बिजली दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल, चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल

मुरादाबाद 1/07/2026

मुरादाबाद में लाकड़ी रोड मैनेठेर के पास आज सुबह करीब 9:30 पर खेत में धान लगा रहे बच्चों को बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े होना महंगा पड़ गया | ऐसा बताया जा रहा है, पांच बच्चे जिनका नाम संतराम, विनीता, कामिनी ,दिव्यांशी और सपना बताया जा रहा है, खेत में धान लगा रहे थे | तेज बारिश आने के कारण बारिश से बचने के लिए ,वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए ,तभी अचानक से आकाशीय बिजली गिरी जिसके चलते संतराम और विनीता की मृत्यु हो गई | वंही कामीनी , सपना, और दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हैं | मौके पर ही पांचो लोगों को नजदीकी सिलेक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | इस घटना से आसपास अफरा तफरी मच गई और लोगों में गम का माहौल है | वहीं परिजनों द्वारा सिलेक्ट हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं जैसे समय से इलाज न करना एम्बुलेंस का ना देना, व समय से रेफर ना करना जैसे आरोप अस्पताल पर लगाए जा रहे हैं जिसके चलते घंटो तक अस्पताल में हंगामा होता रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!